मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

थाना गणपति नाका पुलिस टीम के कर्मचारी द्वारा पूरी मशक्कत के साथ लोहार मंडी निवासी ज़िला बदर आरोपी सैयद आमिर उर्फ़ अंगी को गिरफ्तार करने में का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दर असल जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेशानुसार लोहारमंडी निवासी सैय्यद आमीर उर्फ अंगी, जिसे फरवरी 2025 में जिलाबदर किया गया था।
उसके पुनः बुरहानपुर में दिखाई देने की सूचना पर कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 438 गुरदीप पटेल एवं कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 266 लक्ष्मण दांगोड़े, थाना गणपतिनाका ने तत्काल कार्रवाई की। दोनों पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो ज़िला बदर व्यक्ति काफी हंगामा कर रहा था। स्थिति को संभालते हुए दोनों ने बहादुरी के साथ उसे गिरफ्त में लेकर पुलिस अभिरक्षा में लिया।
पुलिस कर्मचारी की इस तत्परता व साहसिक कार्य हेतु पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी (भा.पु.से.) द्वारा दोनों को 500-500 रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके कर्तव्यपरायणता और साहस का प्रतीक है, जिससे अन्य पुलिसकर्मियों का भी मनोबल बढ़ेगा।

