राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:
देवरी विधानसभा के कृषि उपज मंडी प्रांगण में लोधी क्षत्रिय समाज द्वारा अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती के उपलक्ष्य में कल रविवार, 24 अगस्त को तिरंगा यात्रा एवं बाइक रैली का भव्य आयोजन किया जा रहा है।भव्य बाइक रैली दोपहर 11 बजे देवरी हाई स्कूल प्रांगण से प्रारंभ होगी। तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कृषि उपज मंडी प्रांगण में पहुंचेगी, जहाँ मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय प्रह्लाद सिंह पटेल (पंचायत मंत्री, म.प्र. शासन) तथा विशिष्ट अतिथि राहुल सिंह लोधी (दमोह सांसद) रहेंगे। इसके अलावा प्रदेशभर से लोधी समाज के जनप्रतिनिधि, समाज संरक्षक एवं वरिष्ठजन बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होगे। आयोजन समिति ने समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने की अपील की है।

