हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), NIT;
भारत सरकार के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा माह जनवरी 2018 में देश के 4041 शहरों में स्वच्छ सर्वेक्षण के नाम से प्रतियोगिता स्वच्छ प्रोत्साहन समिति वार्ड वार आयोजित की जा रही है। अधिकतम अंक प्राप्त होने हेतु नगर पालिका परिषद लहरपुर एवं जनसामान्य के द्वारा स्त्रोत स्तर पर कूड़े के पृथक्करण, कूड़े का घर घर से संग्रहण के साथ ही लहरपुर नगर को खुले में शौच से मुक्त किए जाने एवं भारत सरकार द्वारा जन समस्याओं के निस्तारण हेतु जारी स्वच्छता एप को अधिक से अधिक संख्या में डाउनलोड किया जाना एवं प्रयोग किया जाना सम्मिलित है, अतः स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में लहरपुर को सर्वोच्च स्थान पर लाने के लिए शहर के समस्त नागरिकों से विन्रम अपील की गई स्वच्छ प्रोत्साहन समिति की मीटिंग नि० वॉर्ड में की गई-
चौपड़ी टोला, बहलोलपुर, लोखरियापुर, ठठेरी टोला पश्चिमी, बागवानी टोला, छावनी में रखी गई।
इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी, अपर अभियंता नगर पालिका परिषद लहरपुर, जलीस अहमद, नीरज गौड, अफसर अली, समूद अहमद, शत्रोहन लाल, आदिल हसन, दीपू, मो० जावेद, मो० रफी, सर्वेश कुमार समेत सम्बन्धित वार्ड के सदस्यगण व स्वच्छ प्रोत्साहन समिति के समस्त सदस्य व सम्मानित नगरवासियो ने प्रतिभाग किया।
