मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2018 के रोडमैप पर शुरू किया काम, ली मंत्रियों व उच्च अधिकारियों की बैठक | New India Times

संदीप शुक्ला, भोपाल, NIT; ​मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2018 के रोडमैप पर शुरू किया काम, ली मंत्रियों व उच्च अधिकारियों की बैठक | New India Timesनया साल मनाने छुट्टियों पर गए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वापस लौटते ही 2018 के रोडमैप पर फोकस ककरना शुरू कर दिया है। उन्होंने पहले मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की और मंत्रियों और अधिकारियों को साल भर के लिए काम सौंपे और साथ ही बड़े निर्णय भी लिए। इसके बाद पीएचक्यू में पुलिस अधिकारियों के साथ सीएम ने कानून व्यवस्था पर चर्चा की और नए साल के लिए रोडमैप बनाया। पुलिस मुख्यालय में लगभग एक घंटे तक यह बैठक चली। 

बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह, डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि नए साल के लिए रोडमैप बनाया गया है। महिला सुरक्षा चिंता का विषय है। 8 जनवरी से 8 मार्च तक जनसंवाद अभियान चलेगा। थाना स्तर पर समाजसेवी संगठनों के विचार विमर्श की शूरुआत होगी। आंतरिक सुरक्षा, नक्सल और साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए स्पेशल ग्रुप बनाएं जायेंगे। एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी काम करने वाले पुलिसकर्मियों को पदोन्नति मिलेगी।  पुलिसकर्मियों के सुसाइड मामलों पर कमेटी बनाई जायेगी। सुरक्षा की दृष्टि से नक्सली समस्या, सायबर क्राइम को लेकर रिपोर्ट बना रहे हैं और इस माह के अंत तक रिपोर्ट तैयार हो जायेगी। बैठक में सामाजिक और कानूनी स्तर पर चर्चा की गई। जनता और पुलिस के बीच की दूरी कम करने को लेकर चर्चा हुई। अच्छा काम करने वाले पुलिस के अधिकारियों को पदोन्नत किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article