मुख्यमंत्री के समर्थन से सरकारी पेज पर MISLEADING कर रहा है चुनाव आयोग | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

मुख्यमंत्री के समर्थन से सरकारी पेज पर MISLEADING कर रहा है चुनाव आयोग | New India Times

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग की ओर से किए गए और किए जा रहे वोट चोरी का भंडाफोड़ करने के बाद देश दुनिया में हड़कंप मच गया है। महाराष्ट्र की देवेन्द्र फडणवीस सरकार लगातार कांग्रेस के निशाने पर है। हमने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि बीजेपी ने महाराष्ट्र का ताज हासिल कर दिल्ली की सत्ता को दांव पर लगाया है। राहुल ने जैसे हि चुनाव आयोग को नंगा कर दिया महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस चुनाव आयोग के प्रवक्ता बनकर बयानबाजी करने लगे।

मुख्यमंत्री के समर्थन से सरकारी पेज पर MISLEADING कर रहा है चुनाव आयोग | New India Times

राज्यपाल के नाम से चलने वाले महाराष्ट्र सरकार के आधिकारिक फेसबुक पेज MAHARASHTRA DGIPR को चुनाव आयोग का नया प्रवक्ता बनाया गया है। कायदे से इस पेज पर महाराष्ट्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं मंत्रियों का शासकीय रोजनामचा पब्लिश किया जाना चाहिए। DGIPR के पेज पर राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी को सबूतों के साथ रखी गई टिप्पणियों को सरकार की ओर से चुनाव आयोग के हवाले से MISLEADING STAMP लगाकर पेश किया जा रहा है।

फडणवीस सरकार में शामिल कुछ कैबिनेट मंत्री जो ठीक से अंग्रेजी नही बोल सकते वो आयोग के पक्ष में राहुल से प्रतिवाद कर रहे हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल को इस मामले में देवेन्द्र फडणवीस सरकार से जवाब मांगना चाहिए। गोदी मीडिया का इतना बड़ा तंत्र होने के बाद भी बीजेपी शासित राज्यो मे सरकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को चुनाव आयोग की सेवा में लगाया गया है। भारत का प्रत्येक नागरिक विपक्ष में उस सच्चे भारतीय को देख रहा है जो उसके वोट के अधिकार को बचाने के लिए संसद से सड़क पर उतरकर चुनाव आयोग से लड़ रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.