अमेरिकी बादशाहत को चुनौती दे सकता है भारत, सर्व समाज को हक और इंसाफ चाहिए: डॉ. शेख | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

अमेरिकी बादशाहत को चुनौती दे सकता है भारत, सर्व समाज को हक और इंसाफ चाहिए: डॉ. शेख | New India Times

इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब डॉ शेख ने कहा कि अमेरिका का जुल्म पूरी दुनिया झेल रही है पूरी दुनिया को हथियार और मिसाइल बेचकर बादशाह बन गया है वो दूसरे देशों को आपस में लड़ा कर  सब देशों को ब्लैक मेल कर रहा है भारत के साथ भी यही खेल अमेरिका खेल रहा है। ऑपरेशन सिंदूर से लेकर आज तक पूरी दुनिया में ट्रंप कहता फिर रहा है कि युद्ध हम रुकवाया है ओर हमारे दुश्मन पाकिस्तान के मुनीर को व्हाइट हाउस में बिरयानी खिला रहा है अब भारत ने उसकी बात नहीं मानी तो, भारत की जनता के लिए टैरिफ बढ़ा रहा है डॉ. शेख ने कहा, कि हम भारत सरकार से कहना चाहते हैं कि किसी भी सूरत में अमेरिका के सामने घुटने न टेके जिस दिन भारत ने अमेरिका को आंख दिखानी शुरू कर दी उसी दिन से दुनिया के आधे देश हिंदुस्तान के साथ आने लगेंगे और भारत अपनी ताकत का अहसास करा कर दुनिया का सरताज बन सकता है ओर ट्रंप ओर अमेरिका का जादू कम हो सकता है।

डॉ शेख ने देश की जनता से भी अपील की वह अमरीकी उत्पादों का बहिष्कार करे। इस मौके पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नासिर खान ने कहा कि यू पी सरकार ने अनुज चौधरी को एएसपी बना कर उन को इनाम दिया हम ओर हमारी पार्टी उन को एएसपी बनने पर दिली मुबारक बाद देती है ओर आशा करती है आने वालें समय में योगी सरकार उन को लोकसभा या विधानसभा में जरूर पहुंचाएगी। सब को पता है जिन लोगों ने मुसलमानों के खिलाफ बोला है या जिन लोगों ने मुसलमानों के खिलाफ काम किया है उनको मौजूदा सरकारों ने इनाम के रूप में विधानसभा राज्यसभा लोकसभा ओर राज्यपाल के रूप मे इनाम दे कर उन लोगों को खुश किया है। आज देश को जरूरत है इसे नेताओं ओर अधिकारियों की जो सर्व समाज को हक ओर इंसाफ दे सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article