मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जायंट्स सहेली ग्रुप बुरहानपुर ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सहेली ग्रुप की सभी सहेलियों ने मिलकर बालक छात्रावास में जाकर छात्रावास में निवासित बच्चों एवं दिव्यांग बच्चों (जो बच्चे घर नहीं जा सकते, जिनके माता-पिता नहीं है। दिव्यांग बच्चे जो देख नहीं सकते सुन नहीं सकते बोल नहीं सकते) को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उनको पारंपरिक रूप से टीका लगाकर,आरती उतार कर उन्हें राखी बांधी गई और उन्हें मिठाई खिलाई एक-एक पेन चॉकलेट गिफ्ट दिया गया।
वह बच्चे सहेली ग्रुप के सदस्यों को देखकर बहुत ही खुश हुए और बड़े प्यार से मिठाइयां खाई। राखी बंधवाए और उनके चेहरे की खुशियां देखते ही बन रही थी। सभी सहेलियों ने मिलकर हंसी खुशी से उन बच्चों को राखियां बांधी। इस कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष श्रीमती अंजू काटरवार, उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर, सुरेखा पाटिल, मंदा मोरे एवं स्कूल के सभी टीचर उपस्थित थीं। छात्रावास की शिक्षिकाओं ने सहेली ग्रुप के इस कार्य की प्रशंसा की।

