मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल (बुनकर प्रकोष्ठ) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सलीम कॉटन वाला का ज़ोरदार स्वागत | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल (बुनकर प्रकोष्ठ) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सलीम कॉटन वाला का ज़ोरदार स्वागत | New India Times

उपनगर लालबाग में बुनकरों द्वारा ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष रिंकू टांक की उपस्थिति में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी बुनकर प्रकोष्ठ भोपाल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलीम भाई कॉटन वाला का जिले में छठी बार स्वागत किया गया। इस अवसर पर सलीम कॉटन वाला ने बुनकरों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बुनकरों की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर उठाएंगे। स्मार्ट मीटर हो या मज़दूरी का मसला हो, हम कलेक्टर से मिलकर बुनकरों की समस्याओं के निदान हेतु भरपूर प्रयास करेंगे। इस अवसर पर रिंकु टांक ने भी बुनकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक ले जाने की बात कही।

इस मौके पर पूर्व विधायक हमीद काज़ी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के बेबाक रहनुमा डॉक्टर फ़रीद काज़ी, डॉक्टर इमरान ख़ान (गुड्डू), कांग्रेस पार्षद हफीज खान, आरिफ खान, शाहिद बंदा, एहफाज़ मुज्जु मीर, नोमान खान, ज़हीर अब्बास मोमिन, अब्दुल्ला अंसारी,लाल बाग के सभी बुनकर समाज के साथी जिनमें प्रोसेस पावर लूम उधोग से जुड़े उधोगपति मो. हनीफ सेठ ,शफी सेठ, सईद चुन्नू सेठ,  बुनकर सहकारी समितियों के हाजी शरीफ़ बैग, मो रफीक  ठेकेदार, सलीम रेत, आरिफ़ मैकनिक, डॉक्टर फिरोज़ बैग, लालबाग के पार्षद प्रतिनिधि अब्दुल हफीज़ मंसूरी, शोएब कॉटन वाला, मो ताज सहित अन्य नेता वा बड़ी तादाद में बुनकर मज़दूर मौजूद थे।

अभार मो हनीफ सेठ ने माना और उन्होने कहा की सलीम कॉटन वाला की कार्य शैली से बुनकरों को लाभ मिलेगा । उन्होने मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी, अजय सिंह राहुल भैया, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, महेन्द्र सिंह चौहान संगठन प्रभारी संजय कामले का भी आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.