मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

म, प्र, कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर विशाल किसान जनांदोलन किया जायेगा जहाँ जिले भर के किसान एवं जनता सम्मलित होंगे जिसके तैयारी को लेकर आज पांढुरना विधायक कार्यालय पर पांढुरना जिला कांग्रेस पर्यवेक्षक एवं प्रभारी श्री विजय चौधरी जी के उपस्थिति में विशेष बैठक रखी गई थी।

जहाँ छिंदवाड़ा किसान आंदोलन को सफल बनाने की रूपरेखा को लेकर विचार विमर्श एव चर्चा की गई जहाँ पांढुरना ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारीगण, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, महिला कांग्रेस पदाधिकारी, युवक कांग्रेस पदाधिकारी, एव पार्षदगण उपस्थित रहे।

