रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, इंदौर (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सोहराब पटेल के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष (अल्पसंख्यक विभाग) एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी को दिल्ली पहुंचकर जन्मदिन की मुबारकबाद दी। देशभर से अल्पसंख्यक नेता उन्हें बधाई देने दिल्ली पहुंचे।
दिल्ली के एआईसीसी भवन में इंदौर के कांग्रेस साथियों के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सोहराब पटेल ने अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी का फूलों की माला पहनाकर इस्तकबाल कर जन्मदिन मनाया और साथ ही कांग्रेस संगठन के अल्पसंख्यक मामलों को लेकर चर्चा की।
इस मौके पर अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी को जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुए कहा अदब की दुनिया से लेकर सियासत तक अपने वजूद को साबित करने वाले, हर नौजवान के लिए मार्गदर्शक इमरान प्रतापगढ़ी जिनकी राज्यसभा में गूंजती हुई आवाज़, और मंचों पर दहाड़ती शायरी दोनों ही इंसाफ़ और इंसानियत की लड़ाई का पैग़ाम है।

