रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
मेघनगर विश्वकर्मा मंदिर पर भारतीय जनता पार्टी के मण्डल नवनिर्वाचित अध्यक्ष रुपसिंह भूरिया के मार्गदर्शन में बैठक की गई ।
इस बैठक में भाजपा नेता संजय भाबर, पूर्व पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश मेहता, ने सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन द्वारा 2 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराया कर तिरंगा यात्रा निकलना है।
तिरंगा यात्रा का उद्देश्य हमारे स्वतंत्रता सेनानीयों के बलिदान को स्मरण कर भारत का स्वाभिमान बढ़ाना है
यात्रा के माध्यम से हम को हर घर पहुंचकर यात्रा को सफल बनाया है बैठक को पूर्व जनपद उपाध्यक्ष नरवर हांडा,राजेश अहिर ,सागरमल जैन, संजय श्रीवास ,शान्ति सोलंकी,ने भी संबोधित किया बैठक मे भाजपा के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि अध्यक्षगण उपस्थित थे अतिथियों ने भारत माता पण्डित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया बैठक का संचालन अशोक बसेर ने किया आभार राजेश वागरेचा ने माना
मण्डल अध्यक्ष का हुआ स्वागत
आयोजित बैठक मे नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष रुपसिंह भुरीया का वहां उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकायो द्वारा फुलों की माला पहनाकर स्वागत कर मेघनगर मण्डल अध्यक्ष बनने पर रुपसीग भुरिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई ।
