जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाला आरोपी अकबर अंसारी उर्फ पाशा ऐशबाग पुलिस द्वारा गिरफ्तार | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाला आरोपी अकबर अंसारी उर्फ पाशा ऐशबाग पुलिस द्वारा गिरफ्तार | New India Times

आज दिनांक 06/08/25 को ड्यूटी के दौरान आर. 1154 सुनील माधव, आर. 251 राधेश्याम, आर. 4256 श्लोक पाठक के दौरान सूचना प्राप्त हुई  की अनावेदक अकबर अंसारी उर्फ पाशा पिता शौकत अंसारी उम्र 26 वर्ष नि. म.नं. बी 85 बागफरहत आफजा ऐशबाग भोपाल का जिला बदर आदेश होने के उपरांत भी थाना ऐशबाग क्षेत्र में घुम रहा है।  अनावेदक की तलाश हेतु थाना से रवाना हुए अनावेदक अकबर अंसारी उर्फ पाशा पिता शौकत अंसारी उम्र 26 वर्ष नि. म.नं. बी 85 बागफरहत आफजा ऐशबाग भोपाल बागफरहत आफजा गेट के पास खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा व नाम पता पूछा जिसने अपना नाम अकबर अंसारी उर्फ अकबर पाशा पिता शौकत अंसारी उम्र 26 वर्ष नि. म.नं. बी 85 बागफरहत आफजा ऐशबाग भोपाल का बताया जिसे हमराह लेकर थाना आये।

अनावदेक अकबर अंसारी उर्फ पासा का रिकार्ड चेक करने पर आरोपी को श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय के आदेश प्र.क्र./पु.आयु./जि.ब./230/2025 दिनाँक 05/05/2025 द्वारा जिला भोपाल एवं उससे लगे अन्य जिले विदिशा, सीहोर, राजगढ, रायसेन एवं नर्मदापुरम जिलों की राजस्व सीमाओं से 04 माह की कालावधि के लिये बाहर चले जाने का आदेश दिनाँक 05/05/2025 से प्रभाव शील किया गया था। अनावेदक जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करता हुआ मिला जिसका कृत्य धारा 14/15 म.प्र. रा.सु.अधि.के तहत दण्डनीय पाये जाने से असल अपराध क्रमांक 304/25 पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाहीः- घटना की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा श्रीमान पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायण चारी मिश्र , श्रीमान अति. पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी ,पुलिस उपायुक्त जोन-01  श्री शशांक द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तत्काल कार्यवाही करनें के निर्देश दिये तथा तत्काल ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती बिट्टू शर्मा जहाँगीरावाद संभाग भोपाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री  विजय बहादुर सिंह सेंगर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर आरोपी की धर पकड हेतु टीम को लगाया गया।

थाना ऐशबाग पुलिस  को मुखबिर द्वारा सूचना  प्राप्त हुई की जिला बदर का आरोपी अकबर थाना  क्षेत्र व भोपाल में रहा है। जिला बदर का उल्लंघन करने वाले अनावेदक की पतारसी हेतु मुखबिर लगा कर सूचना प्राप्त कर एक पुलिस टीम लगाई गई तथा अनावेदक अकबर उर्फ पासा को गिरफ्तार कर जिला बदर का उल्लंघन करते पाए जाने पर असल अपराध क्रमांक 304/25 धारा 14/15 म.प्र.रा.सु.अधि. का पंजीबद्ध किया गया व आरोपी को मान न्याया पेश किया गया। धर पकड़ में शामिल पुलिस टीम-निरीक्षक विजय बहादुर सिंह सेंगर, उनि प्रदीप मिश्रा, प्रआर 2792 संतोष सिंह, प्रआर 2864 हेमराज,आर. 1154 सुनील माधव, आर. 251 राधेश्याम, आर. 4256 श्लोक पाठक,आर 3561 सुनील राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपीः-  अकबर अंसारी उर्फ पाशा पिता शौकत अंसारी उम्र 26 वर्ष नि. म.नं. बी 85 बागफरहत आफजा ऐशबाग भोपाल।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.