किसानों की समस्याओं को लेकर नगर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

किसानों की समस्याओं को लेकर नगर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा किसानों की जवलंत समस्याओं को लेकर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया इसके मुख्य बिंदु है।
1 – किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया डीएपी उपलब्ध कराया जाए।
2 – पांढुर्णा रेल्वे स्टेशन पर यूरिया खाद की रैक लगाई जाए
3 – पांढुर्णा कृषि अधिकारी कार्यालय से कितनी मात्रा में मिनी कीट और CFLD आई और क्षेत्र के कितने किसानों को प्रदाय किया गया।
4 – पांढुर्णा क्षेत्र में क्या कृषि केंद्र संचालक किसानों को पक्के GST बिल पर खाद बीज देते है इसकी जांच की जाए
5 – पांढुर्णा क्षेत्र में क्या सभी कृषि केंद्र संचालक लायसेंस धारी है।
6 – 2024-2025 के रबी फसलों की सब्सिडी अभी तक किसानों के खाते में क्यों नहीं आई उसकी जांच तत्काल कर किसानों के खाते में डाली जाए। इन सभी समस्याओं से हो रही असुविधाओं को देखते हुए कलेक्टर महोदय से निवेदन किया गया कि किसानों को उक्त समस्याओं से निराकरण कर राहत प्रदान करने की अपील की। जिससे किसानों को सभी सुविधाएं मिले।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विश्वास कांबे जी, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील बुधराजा जी, वरिष्ठ नेता ओम पटेल जी, जनपद पंचायत अध्यक्ष भीमराव वाल्के जी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जयंत घोड़े, मनोहर सिंह ठाकुर, ताहिर पटेल उपाध्यक्ष नगर पालिका,पिट्टू महाराज, धर्माधिकारी, कैलाश पराड़कर, श्रीमती कीर्ति पठाडे, अरुण धुर्वे, सुनील बाँबल, राहुल पठाड़े,अनंता   तायवाडे, देवकांत मांडवगडे, रजत पराड़कर, नारायण वाडबूधे, नेहील सांबारे, आसिफ़ कुरैशी, महेंद्र कोरडे, मो, सीरज भाई, एवं सभी कांग्रेस नेता एवं कार्यकता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article