20 लाख की लागत से निर्मित विभिन्न कार्यो का किया गया लोकार्पण | New India Times

परसराम साहू, देवरी-सागर (मप्र), NIT; ​20 लाख की लागत से निर्मित विभिन्न कार्यो का किया गया लोकार्पण | New India Timesसागर जिला के देवरी विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सरखेड़ा में विधायक निधि व पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से निर्मित विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव एवं जनपद पंचायत अध्यक्षा कु. आॅचल आठया एवं उपस्थित सभी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया। ​20 लाख की लागत से निर्मित विभिन्न कार्यो का किया गया लोकार्पण | New India Timesदेवरी विधानसभा क्षेत्र का सबसे सुन्दर स्वागत गेट ग्राम सरखेडा के मुख्यद्वार पर निर्मित किया गया है जिसमें ग्राम पंचायत सरपंच, जनपद सदस्य, सचिव व रोजगार सचिव ने बेहद श्रम कर बनाया है। ग्राम पंचायत सरखेड़ा के निर्माण कार्यो देखकर क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने सभी की प्रशंसा कर प्रोत्साहित किया। एवं उन्होने कहा कि अन्य पंचायत को सरखेड़ा ग्राम पंचायत से कुछ सीखना चाहिए। ताकि क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यो की गुणवत्ता में सुधार हो। ग्रामीणों की मांग पर ग्राम पंचायत सरखेडा के ग्राम भजिया एवं सरखेडा में भजन सामग्री प्रदाय की एवं बच्चों को क्रिकेट सामग्री शीघ्र प्रदान करने का आश्वासन दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.