राहुल गाँधी 3 जून को भोपाल में संगठन सृृजन अभियान की करेंगे शुरुआत, 11 बजे से 4 बजे तक लगातार 5 बैठके लेंगे | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

राहुल गाँधी 3 जून को भोपाल में संगठन सृृजन अभियान की करेंगे शुरुआत, 11 बजे से 4 बजे तक लगातार 5 बैठके लेंगे | New India Times

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी में कांग्रेस जनों में ऊर्जा के संचार का उद्देश्य लेकर एक ऐतिहासिक नव संगठन सृृजन अभियान का शुभारंभ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 3 जून को भोपाल के रविंद्र भवन में करेंगे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन सर्जन से कांग्रेस के एक नए अध्याय की शुरुआत होगी जो पार्टी को नई ऊर्जा के साथ ही नई दिशा प्रदान करेगा जिससे पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं में एक ऊर्जा का नया संचार साबित होगा 3 जून को प्रातः 11 बजे रविंद्र भवन में राहुल गांधी 5 बैठक को संबोधित करेंगे जो साय: 4 बजे तक सुचारू रूप से चलेगी आयोजित बैठक में प्रदेश कांग्रेस  कमेटी के पदाधिकारी जिला अध्यक्षों पर्यवेक्षकों एवं राजनीतिक मामलों के समिति के सदस्य शामिल होंगे।

प्रवक्ता फिटवेल ने बताया कि राहुल गांधी के इस नए अभियान से पार्टी में बैठे गद्दारों की पहचान की जाएगी उन्होंने संगठन सृृजन अभियान की तैयारी के बीच कहा भी है कि पार्टी संगठन सृृजन के जरिए कांग्रेस के अंदर के गद्दारों को पार्टी चिन्हित करेगी और जो लोग कांग्रेस में रहकर भाजपा के लिए काम करते हैं उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और जो मैदानी कार्यकर्ता है उन्हें शीघ्र ही नव जिम्मेदारिया देकर उन्हें पार्टी प्रोत्साहित करेगी आयोजित अभियान में जिला स्तर ब्लॉक स्तर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की रूपरेखा तय की जाएगी इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी हरीश चौधरी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी सह प्रभारी संजय दत्त एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से नियुक्त 50 ऑब्जर्वर भी उपस्थित रहेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.