मेघनगर शंकर मंदिर पर पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम नवग्रह श्री शनिदेव एवं भेरु जी प्राण प्रतिष्ठा एवं पंच कुंडी महायज्ञ | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT: 

मेघनगर अति प्राचीन मेघेश्वर महादेव शंकर मंदिर में पंच दिवसीय नवग्रह श्री शनि मंदिर भगवान एवं भेरु जी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ किया जा रहा है।

दिनांक 23 को सुबह कलश यात्रा से धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई शाम को मन्दिर परिसर में भजन संध्या का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जो देर रात तक चलता रहा।

मेघनगर शंकर मंदिर पर पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम नवग्रह श्री शनिदेव एवं भेरु जी प्राण प्रतिष्ठा एवं पंच कुंडी महायज्ञ | New India Times

जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक भजनों का आनंद लेनें के लिए उपस्थित थे।दिनांक 24  शनिवार को देव पूजन अग्नि स्नान पत्र पुष्प फल मिष्ठान व्रत आदि वास एवं हवन का कार्यक्रम निरंतर जारी रहा। यहां धार्मिक कार्यक्रम दिनांक 27 तक लगातार चलता रहेगा।
दिनांक 24 शाम को संगीतमय हनुमान चालीसा एवं गरबा कार्यक्रम हुआ
समिति के सदस्यों ने धर्म प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचने की विनती की है ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article