खैराती बाज़ार उर्दू हायर सेकेंड्री स्कूल की बोर्ड का परीक्षा परिणाम 60.42% रहा | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

खैराती बाज़ार उर्दू हायर सेकेंड्री स्कूल की बोर्ड का परीक्षा परिणाम 60.42% रहा | New India Times

खैराती बाज़ार उर्दू हायर सेकेंडरी स्कूल बुरहानपुर के प्राचार्य मोहम्मद अनीस हैं। स्कूल प्राचार्य मोहम्मद अनीस के दफ़्तर से प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां 12th कक्षा में दर्ज विद्यार्थी 96 बताई गई है। बोर्ड की परीक्षा में 94 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। जिसमें प्रथम श्रेणी में 35 विद्यार्थी और द्वितीय श्रेणी में 23 विद्यार्थी, इस प्रकार कुल 58 विद्यार्थी उत्तीर्ण और 36 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण (फेल) हुए। यहां का औसत परीक्षा परिणाम 60.42% रहा। यहां के कला संकाय के विद्यार्थी मोहम्मद फैसल मोहम्मद अनवर ने 407 अंक (81.4%) अंक प्राप्त कर टॉपर्स की सूची में शामिल हुए। वहीं बायो साइंस फैकल्टी में अब्दुल रशीद अब्दुल रहमान में 351 अंक (70.2%) और वाणिज्य संख्या में अलसी या बानो आरिफ साहब ने 427 अंक (85.4%) के साथ स्कूल के टॉपर रहे। जहां एक समारोह में शिक्षण संस्थान की ओर से टॉपर्स विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.