आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:
मण्डल अध्यक्ष डॉ.रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में अपना दल कमेरावादी के पदाधिकारी/कार्यकर्ता पब्लिक स्कूलों की अवैध वसूली व मनमानी के विरोध में जिला कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन के लिये भूख हड़ताल पर बैठ गए। मण्डल अध्यक्ष डॉ.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि मुरादाबाद में 30% स्कूल फर्जी चल रहे हैं तथा लाइनपार में स्थित कैल्टन इंग्लिश हाई स्कूल सहित सभी पब्लिक स्कूलों में प्रतिवर्ष एडमिशन,रि-एडमिशन,फीस बढ़ोतरी के नाम पर अवैध वसूली होती है,पाठयक्रम अपने कमीशन वाली दुकानों से खरीदवातें हैं और किसी भी प्रकार का कच्चा या पक्का बिल नहीं देते हैं। किताबों, वस्ते, ड्रेस आदि का मूल्य 100 गुना से भी अधिक लेते हैं।
तमाम पार्टियों/संगठनों के विरोध के बावजूद भी इन प्राइवेट स्कूलों की कटाई/ठगाई पर रोक नहीं लगी है शासन/प्रशासन इनकी कटाई/ठगाई पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल रहा है ! यदि इनकी मनमानी/अवैध वसूली पर रोक नहीं लगाई गई तो अपना दल कमेरावादी के पदाधिकारी अनिश्चित कालीन के लिये जिलाधिकारी कार्यालय पर भुख हड़ताल पर बैठेंगे धरना/प्रदर्शन में अंकित ठाकुर, ठाकुर मंजू राठौर,आंचल कश्यप, बाबू खान, बी.एल.गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, राकेश कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप, नेमवती चंद्रा, राहुल सागर, नरेश कश्यप आदि मौजूद रहे।

