रिश्वत लेते पटवारी अर्जुन प्रजापति का विडियो हुआ वायरल | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

New india Time’s

मैहर जिले के ग्राम पंचायत हिनौता कला तहसील व जिला मैहर में पदस्थ पटवारी अर्जुन प्रजापति हल्का क्रमांक 35 जो की एक किसान परिवार से सीमांकन करने व कॉपी बनवाने के एवज में खुलेआम घूस ले रहा है, जो की वीडियो में साफ तौर पर  देखा जा सकता है, इस वीडियो में पटवारी द्वारा बोला जा रहा है कि सरकार मुझे अपने काम के लिए वेतन देती है जनता को काम करवाना है तो अलग से पैसा दे तभी काम होगा, वरना सरकारी दफ्तर में सिर्फ दौड़ते रह जाओगे, एक ओर सरकार जहाँ लाडली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश की बहनों को हर महीने किस्त देकर मदद करती है,वहीं यह बेशर्म पटवारी लाडली बहन की किस्त खाने की बात कर रहा है। देखना यह होगा कि इस पटवारी पर जिला कलेक्टर क्या कार्रवाई करती हैं। इस वीडियो की पुष्टि न्यू इंडिया टाइम्स नहीं करते।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.