क़ारी ग़ुलाम जिलानी बनाये गए एआईएमआईएम गोरखपुर के ज़िला मीडिया प्रभारी | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

क़ारी ग़ुलाम जिलानी बनाये गए एआईएमआईएम गोरखपुर के ज़िला मीडिया प्रभारी | New India Times

सहजनवा AIMIM नेता पूर्व कोषाध्यक्ष विधानसभा सहजनवा व प्रदेश आईटीसेल सदस्य क़ारी ग़ुलाम जिलानी अशरफी को AIMIM गोरखपुर का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन का पत्र पूर्वांचल अध्य्क्ष इशरार अहमद ने जारी किया। पत्र में कहा गया है कि पार्टी के प्रति संघर्ष को देखते हुए सम्पूर्ण गोरखपुर में पार्टी की विचारधारा को व्यापक प्रचार और पूरे गोरखपुर में कर्मठ लोगों को पार्टी से जोड़ने और पार्टी को शक्तिशाली बनाने तथा पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जनमानस के बीच फैलाना ही आपका ध्येय होना चाहिए।

आगे उन्होंने लिखा है कि हम आशा करते हैं कि आप सभी कार्यकताओं को विश्वास में लेकर अपने दायित्वों का निर्वाहन करेंगे और सांसद राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब और प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली साहब के प्राप्त नेतृत्व को को प्रचार प्रसार कर पार्टी को शक्ति प्रदान करेंगे। मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, पूर्वांचल उपाध्यक्ष मुन्ना अंसारी व ज़िला महासचिव शमीम खान समेत प्रदेश भर के अनेकों पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.