आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

मुरादाबाद के रामलीला मैदान, लाइनपार में मुरादाबाद मेला महोत्सव का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष रवि चौधरी , महापौर विनोद अग्रवाल एवं साध्वी गीता प्रधान (SC/ST आयोग) की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही, बाबा खाटू श्याम जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर आयोजन की शुरुआत की गई।

मेले में उपस्थित नागरिकों से संवाद किया गया और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए मेला कमेटी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए भ्रमण भी किया, ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।

