जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:
देश में वन नेशन वन राशन कार्ड चालू होने के बाद मध्य प्रदेश में केवाईसी का दौरा जारी है। जिससे फर्जी अनाज लेने वाले लोग डबल नाम वाले लोग तरह-तरह की समस्याओं से सरकार को जूझना पड़ रहा था सरकार ने केवाईसी के माध्यम से उन सभी लोगों को हटाने का फैसला किया है ।जो आपात्र की श्रेणी में आते हैं एवं जिन लोगों ने डबल समग्र आईडी बनाकर रख लिए हैं।जिन महिलाओं ने शादी के बाद अपने ससुराल में अलग-अलग समग्र आईडी बना लिया है ऐसे लोगों को केवाईसी के माध्यम से डबल से सिंगल करने का प्रयास और पत्र को ही राशन उपलब्ध कराने की कोशिश में सरकार ने केवाईसी प्रोग्राम लेकर आया है अभी वर्तमान में लगभग 2 लाख 18 हजार से अधिक लोगों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। उन्हें 10 दिन में केवाईसी कराना होगी, वरना राशन नहीं मिलेगा। वहीं, पिछले 4 महीने से राशन नहीं लेने वाले लोगों के नाम भी पोर्टल से हटाने की कार्रवाई शुरू होगी।

