पराली जलाते वक्त आई तेज आंधी से घर में लगी आग, समान जलकर हुआ ख़ाक | New India TimesOplus_131072

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

पराली जलाते वक्त आई तेज आंधी से घर में लगी आग, समान जलकर हुआ ख़ाक | New India Times

सोनभद्र जिला के करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रानी तारा में शाम 4:30 बजे के समय आई तेज आधी से गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा अपने खेत में पराली जलाने को लेकर लगाई गई आग बढ़ गई जिससे उसी गांव के एक व्यक्ति के मड़ई सहित सामान जलकर खाक हो गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रीग्रेड ने आग पर काबू पाया गया।

पराली जलाते वक्त आई तेज आंधी से घर में लगी आग, समान जलकर हुआ ख़ाक | New India Times

प्राप्त जानकारी के अनुसार करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीतारा गांव निवासी इंद्र बहादुर यादव पुत्र प्रभु यादव ने अपने खेत में पराली जलाने के लिए आग लगा दिए थे जो 4:30 बजे लगभग तेज आंधी आई और आग़ बढ़ते बढ़ते गांव के धीरज कुमार यादव पुत्र शिवनाथ यादव के घर तक पहुंच गई। भुक्तभोगी  के अनुसार घर तक आई आग से पाइप जल गया, लगभग 50 कुंतल गेहूं का भूसा जल गया, दो बीघा खेत का पुआल जल गया और एक मड़ई भी जल गई, हस्ती पाइप जल गया, स्टार जल गया, इस तरह से भुक्तभोगी की काफी क्षति हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया, फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पा लिया गया है। मुक्तभोगी ने पहले तो 112 नंबर को सूचित किया। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया की आग पर काबू पा लिया गया है, कुछ क्षति हुई है और तहरीर अभी नहीं मिला है, मिलने पर कार्यवाही किया जायेगा। समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दिया गया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article