न्यायालय में पक्षकारों के लिए टीन शेड के तीन प्रतिक्षालय बनेंगे सांसद और विधायक निधि से | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

न्यायालय में पक्षकारों के लिए टीन शेड के तीन प्रतिक्षालय बनेंगे सांसद और विधायक निधि से | New India Times

शनिवार को जिला अधिवक्ता संघ बुरहानपुर के प्रमुख पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने संघ के अध्यक्ष युनुस पटेल के नेतृत्व में सचिव संतोष देवताले के साथ क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल से नेपानगर विधायिका सुश्री मंजू दादू के परिवारिक विवाह समारोह में मोहम्मद पुरा स्थित एक मंगल भवन में सौजन्य मुलाक़ात की। संघ के अध्यक्ष युनुस पटेल ने कहा कि बुरहानपुर जिले में जिला न्यायालय बुरहानपुर के अतिरिक्त नेपानगर न्यायालय तथा खकनार में भी तहसील स्तर के न्यायालय संचालित है और जिले के तीनों ही न्यायालयों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में शहर से और दूरस्थ ग्रामों से पक्षकार गण पहुंचते हैं । भीषण गर्मी के दिनों में उन पक्षकारों के बैठने के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है। इसलिए यह तीनों ही न्यायालय परिसर में टीन शेड बनाया जाना बहुत आवश्यक है।

जिला अधिवक्ता संघ के सचिव संतोष देवताले ने कहा कि बुरहानपुर खकनार और नेपानगर न्यायालय परिसर में पक्षकारों के लिए प्रतीक्षालय शेड नहीं होने से पक्षकारों को बहुत ही असुविधा का सामना करना पड़ता है। अधिवक्ता संघ की इस मांग पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने संघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि खकनार और नेपानगर न्यायालय के लिए मैं क्षेत्रिय विधायक मंजू दादू से अनुशंसा कर दोनों ही न्यायालय में आम जनमानस और पक्षकारों के लिए सर्व सुविधायुक्त टीन शेड के प्रतीक्षालय विधायक निधि से निर्मित करवायेंगे। बुरहानपुर में भी आवश्यक सुविधाओं के साथ टीन शेड का पक्षकारों का प्रतीक्षालय शेड सांसद निधि से निर्मित करवाएंगे। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि व एडवोकेट  आदित्य प्रजापति,अधिवक्ता हेमन्त सिंह पाटिल और सांसद के करीबी मित्र व अधिवक्ता मोहनराव पाटिल उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.