यूट्यूबर व हकीम अब्दुल्ला पठान की तहरीर पर गोरखपुर निवासी युवती के खिलाफ केस दर्ज | New India TimesOplus_131072

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

यूट्यूबर व हकीम अब्दुल्ला पठान की तहरीर पर गोरखपुर निवासी युवती के खिलाफ केस दर्ज | New India Times

मुरादाबाद जिले में हकीम और यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान के मामले को लेकर पिछले एक साल से मुरादाबाद के जिला कलेक्ट्रट पर एक युवती द्वारा अब्दुल्ला पठान व अन्य की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। युवती के समर्थन में कई संगठनों ने भी इंसाफ दिलाए जाने की मांग की थी लेकिन जब आला अधिकारियों के आदेश पर जांच की गई तो पता चला कि धरने पर बैठी युवती अब्दुल्ला पठान को पूर्व में ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपए की मोटी रकम वसूल कर चुकी है। इतना ही नहीं, अब और रुपये की डिमांड करते हुए उसे झूठे केस में फंसाए जाने की धमकी दी जा रही थी। लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ चुका है वहीं पीड़ित हकीम व फेमस यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान की तहरीर के आधार पर इंस्पेक्टर कुंदरकी ने गोरखपुर के चोरा चोरी क्षेत्र निवासी युवती शाहीन, कैफ अली और एक अन्य युवक के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित अब्दुल्ला पठान ने बताया कि पूर्व में यही युवती (आरोपी शाहीन) साजिश के तहत उसे ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपए की मोटी रकम वसूल कर चुकी थी, और अब पुनः उसके खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग कर रही थी।

गौरतलब है कि पिछले दिनों जिला मुख्यालय पर अब्दुल्ला पठान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठी युवती को समर्थन देने वाले कुछ नेताओं ने उस पर गलत तरीके से क्लीनिक चलाने का आरोप लगाया था और क्लीनिक को सील किए जाने की मांग की थी, लेकिन जांच में ऐसा कोई क्लीनिक नहीं पाया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.