नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

राजस्थान के कोटा में भारतीय कुश्ती महासंघ राजस्थान कुश्ती संगठन की ओर से आयोजित 20 वर्ष के आयु सीमा के भीतर प्रतियोगिता में हरियाणा का वर्चस्व रहा। रघुराय इनडोर स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में संपन्न इस खेल में दिल्ली को तीनों श्रेणियों में दूसरा स्थान हासिल हुआ। हरियाणा ने फ्री स्टाइल ग्रीको रोमन और महिला कुश्ती में प्रतिनिधिक जीत अर्जित की। अलग अलग वजन श्रेणी में तीन फ्री स्टाइल तीन महिला चार ग्रीको रोमन कुश्तियां लड़ी गई। ओडिशा के पहलवान ने 130 किलो वजन श्रेणी में कांस्य पदक जीता। मंच पर केंद्रीय खेल मंत्री रक्षा खडसे राजस्थान सरकार के खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष संजय सिंह, मंत्री सुरेश रावत राजीव दत्ता विधायक कल्पना देवी संदीप शर्मा मौजूद रहे।

सकल हिन्दू समाज की ओर से बंद का आवाहन: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 27 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या करने की घटना के विरोध में कल सकल हिन्दू समाज के बैनर तले जामनेर बंद का आवाहन किया गया है। इस हमले को अंजाम देने के लिए आतंकियों ने उसी धार्मिक टूल का उपयोग किया जो भारत में चलाई जा रही नफ़रती राजनीति का एक अहम हिस्सा है। पहलगाम की घटना के लिए मोदी सरकार में शामिल मंत्रियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

