सड़क दुघर्टना में घायल हुए व्यक्ति की ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान हुई मौत | New India TimesOplus_131072

शरीफ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

सड़क दुघर्टना में घायल हुए व्यक्ति की ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान हुई मौत | New India Times

करमा थाना अंतर्गत पगिया निवासी मुबारक अली पुत्र जव्वाद अली जो आमडीह निवासी ब्रह्मानंद मौर्य के यहां 2 सालों से हार्वेस्टर ड्राइवरी का काम करते थे जो 21/4 /2025 दिन सोमवार को हार्वेस्टर का कुछ सामान लेने के लिए आशुतोष कुमार पुत्र ब्रह्मानंद के साथ बाइक से राबर्ट्सगंज सुबह 7:00 बजे निकले थे जैसे ही मधुपुर पुरानी सब्जी मंडी के पास पहुंचे की पीछे से आ रही तेज रफ्तार मारुति कार एस क्रॉस Scross UP 60 AS 4849 पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें मुबारक अली पुत्र जव्वाद अली और आशुतोष कुमार पुत्र ब्रह्मानंद बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया जहां मुबारक अली का इलाज के दौरान 23/4/2025दिन बुधवार को दोपहर 1:00 बजे  मृत्यु हो गई बताते चलें की मुबारक अली निहायत थी एक निर्धन परिवार से बिलॉन्ग करते हैं जिनके तीन छोटे-छोटे बच्चे पत्नि और माता-पिता जो पिता हमेशा बीमार रहते हैं यही उनके लिए सहारा थे उनके पालन पोषण का पूरा बोझ मुबारक अली के कांधों पर था अब  कैसे इनका परिवार चलेगा लोग उसको लेकर के काफी चिंतित नज़र आ रहे हैं अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और किस तरह से उनके परिवार का सहयोग कराती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.