अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:
पहल गाम आंतकवादी हमले में शहीद हुए पर्यटकों को मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हाजी इमरान ने कहा कि अफसोस इस हमले में निर्दोष पर्यटक शहीद हो गए जिसमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल है। इस के इलावा कई अन्य घायल हुए हैं। यह कृत्य मानवता के खिलाफ है। और इसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। आतंकवाद और आतंकवादी का कोई धर्म नहीं होता।भारत सरकार को आतंकवाद के विरुद्ध सख़्त क़दम उठाने चाहिए, भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इसकी चिंता सभ्य समाज को है और इस हमले ने पूरे देश के अमन पसंद नागरिकों को झंजोड कर रख दिया है।
हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि इस हमले में शामिल आतंकवादियों को शीघ्र कड़ी सज़ा दिलवाई जाए, और देश की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।आतंकवाद के खातमें के लिए हर तरह के ठोस कदम उठाए जाएं। हमारी संवेदनाएँ शहीदों के परिवारों के साथ है। और हम घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला सिर्फ एक कायराना हरकत नहीं यह मानवता पर हमला है। देश का हर नागरिक इस अमानवीय कायराना हरकत की कड़ी निंदा करता है। प्रार्थना है कि शहीदों की आत्मा को शांति और घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले। ऐसी घटनाओं पर पूरा भारत एक जुट है।सरकार को भारत और भारत के हर एक नागरिक की सुरक्षा की ओर ठोस क़दम बढ़ाने चाहिए। ऐसे हमले हमारे देश की सुरक्षा में चूक है किसी भी धर्म समाज मे दहशत गर्दी आतंकवाद की सख़्त मुखालिफ़त और सख़्त तरीन मुमानियत है ।पहलगाम में हुए आतंकी हमले की हम सख़्त अल्फाजों मे घोर निंदा करते हैं।

