रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

नवीन शिक्षा सत्र शुरू हुए एक पखवाड़ा हो चुका किंतु स्कूलों में शत् प्रतिशत उपस्थिति नव प्रवेश आदि की प्रक्रिया कुछ धीमी है कारण बढ़ती गर्मी शादी ब्याह दौर व ग्रामीण बच्चों का परिवार सहित पलायन प्रमुख समस्या विकास खंड स्तर शिक्षा की स्थति प्रवेश आदि पुस्तक वितरण सहित आगामी जल गंगा सहित अपार आई डी नव प्रवेशी फाईल अपडेशन आदि की समीक्षा बैठक बीईओ श्री नारायण सिंह नायक ने ली संकुल प्रिंसीपल सीएससी से सुझाव समाधान आमंत्रित किए। मिलजुल शासन जनजातीय कार्य विभाग की योजना को धरातल पर मूर्त रूप देने की बात कही।
खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री नारायण सिंह नायक ने कहा लापरवाही कोताही न बरतें सीएससी शिक्षकों को स्कूल वार जाकर समझाएं जहां लापरवाही अनियमितता नजर आए उनके प्रस्ताव बना कर भेजें मेघनगर बीआरसी महेश सोलंकी ने कहा मध्यान्ह भोजन नियमितता जरूरी जहां भी बच्चों की उपस्थिति भोजन करवाएं शुन्य स्थित हेतु शिक्षक संपर्क करें बच्चों को शाला से जोड़े टु डोर टू संपर्क करें। बैठक में वरिष्ठ फिसीपल चेनपुरा प्राचार्य बी एन पाल मदरानी प्रिंसीपल रमेशचंद्र झणिया, मांडली के सुजान सिंह हरवाल, हात्यातेली के राजेन्द्र बारीया पीपलखूटा के राजेश बसोड सहित सीएससी संकुल प्रभारी आदि उपस्थित थे।

