पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत ब्लॉक तिरला सेक्टर सलकनपुर जिला धार में आज 15 अप्रैल मंगलवार को पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम की गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें जीवन के 1000 दिवस केन्द्रित गतिविधियों का आयोजन किया गया। C -MAM (समुदाय आधारित पोषण प्रबंधन) मॉड्यूल के माध्यम से कुपोषण का प्रबंधन, 6 माह से 12 माह एवं 12 माह से 24 माह की आयु वर्ग के बच्चों के ऊपरी आहार प्रारंभ करने एवं उसका सतत् फॉलो-अप, सेक्टर सलकनपुर अंतर्गत 33 आंगनवाड़ियों में 40 बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। सेक्टर पर्यवेक्षक राखी देवड़ा द्वारा नव्य सीमा नीलेश 7 माह का अन्नप्राशन किया गया एवं परियोजना अधिकारी सत्यनारायण मकवाना द्वारा 10 दिवसीय शारीरिक माप दिवस का मूल्यांकन किया गया एवं पोषण ट्रैकर एप में प्रविष्ठि की जांच की गई तथा सेक्टर गंगा नगर के ग्राम खदान बुजुर्ग में बच्चों का वजन ऊंचाई लंबाई का सत्यापन भी किया गया। पर्यवेक्षक अनिता चौहान द्वारा VHSND परामर्श सत्र अंतर्गत गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं 6 माह से 24 माह के बच्चों की माताओं के आहार की मात्रा, खाद्य विविधता एवं स्वच्छता की समझाइश दी गई। कार्यक्रम में समुदाय सदस्य, जनप्रतिनिधि, महिला समूह सदस्य, आशा कार्यकर्ता, आगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका उपस्थित रहीं।

