मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव विधानसभा जो कि मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा है जिसमें 97 ग्राम पंचायत आती हैं यहां पर लगातार रोजगार के अभाव से क्षेत्र पूरी तरह जूझ रहा है, नौबत तो यह आ चुकी है कि रोजगार नहीं होने से लगातार यहां से पलायन हो रहा है और लोग बाहर जाकर रोजगार के संसाधन तलाश रहे हैं। क्षेत्र में व्यापारी व्यापार नहीं होने से परेशान नज़र आते हैं। जुन्नारदेव क्षेत्र जो कि कोयला खदानों पर आश्रित था लगातार बंद होते चले जाने के कारण क्षेत्र से कोयले की चमक खत्म हो गई है। कुछ खदानों की स्वीकृति होने की खबर मिली है साथ ही क्षेत्र में नए उद्योग धंधे स्थापित किया जाएं तो क्षेत्र में व्यापार की स्थिति कुछ सुधर सकती है। बता दें कि आरोप है कि स्टील प्लांट दमुआ में चालू होने वाला था वह विपक्षी पार्टी ने बंद कराया है लेकिन सत्ताधारी पार्टी होने के नाते उसे चालू करने का कोई प्रयास नहीं किया गया।
