आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर ने ग्राम प्लासी में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर ने ग्राम प्लासी में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर | New India Times

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर के डायरेक्टर कबीर चौकसे के मार्गदर्शन और दिशा निर्देशन में ग्राम-पलासी के पंचायत भवन में बुधवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 62  से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।

शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. संजय बिरला (जनरल फिजिशियन) डॉ. विशाल पाटीदार (जनरल फिजिशियन) द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। शिविर में श्री जवान सिंह वास्कले (सरपंच) एवम् श्री  दिनेश रावत ( सचिव),पिंटू राठौड़, जनपद सदस्य श्री बहादर वास्कले के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.