मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान जबलपुर द्वारा पैरामेडिकल विभाग के बी.पी.टी.चतुर्थ वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें ईस्वम एकेडमी ऑफ टेक्निकल एण्ड जनरल एज्युकेशन बुरहानपुर द्वारा संचालित प्रो. बृजमोहन मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड टेक्निकल साइंसेस बुरहानपुर (BIMTS) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
संस्था के जनसम्पर्क अधिकारी मिर्ज़ा राहत बेग ने बताया महाविद्यालय की परम्परा के अनुसार पैरामेडिकल विभाग के विद्यार्थियों ने अपने परीक्षा परिणामों में फिर से बाज़ी मारी और अपने परिवार एवं महाविद्यालय का नाम रोशन किया। म.प्र.आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर द्वारा सत्र 2019-20 की बैच का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें बी.पी.टी. चतुर्थ वर्ष में पूजा बाला पुरकर नेे 79.22 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया।
निशा तिवारी ने 76.11 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान अर्जित किया। केशव पंचारिया ने 73.66 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। फिजीयोथेरेपी कोर्स में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए विद्यार्थियों को संस्था अध्यक्ष श्रीमती राखी मिश्रा, उपाध्यक्ष अनिल जैन, सचिव अमित मिश्रा, संस्था के प्रशासनिक अधिकारी विशाल गोजरे, प्राचार्य सैय्यद आसिफ़ अली, पैरामेडीकल विभाग के प्राचार्य डॉ. जैनुद्दीन अली, राधेश्याम तिवारी, डॉ. अर्शिया बुरहानी, डॉ. इरफाना अन्सारी, डॉ.टीना कपाड़िया एवं समस्त स्टॉफ ने शुभकामनाए प्रेषित कर हर्ष व्यक्त किया।

