फर्जी डॉक्टर एन जॉन कैम को न्यायालय ने बड़ा दी चार दिन की पुलिस रिमांड, आरोपी डॉ की ज़मानत अर्जी भी हुई ख़ारिज | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

फर्जी डॉक्टर एन जॉन कैम को न्यायालय ने बड़ा दी चार दिन की पुलिस रिमांड, आरोपी डॉ की ज़मानत अर्जी भी हुई ख़ारिज | New India Times

सात मौतों का आरोपी फर्जी डॉक्टर एन जॉन कैम को दमोह पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच न्ययालय में पेश करने ले गई पुलिस द्वारा और भी पूछताछ के लिए पाँच दिन की रिमाण्ड माँगी गई थी लेकिन न्ययालय ने चार दिन ओर पुलिस को पूछताछ के लिए दिए चार दिन पुलिस रिमांड बड़ा दी गई । पुलिस का कहना है कि अभी काफी कुछ जानकारी लेनी बाकी है वहीं डॉक्टर एन जॉन कैम की जमानत अर्जी भी खारिज कर दी वहीं पुलिस को अब और समय मिल गया जानकारी जुटाने में।

दमोह के मिशन अस्पताल में 7 मरीजों की मौत के बाद से ही आरोपी डॉ पुलिस रिमांड पर है अब तक काफी जानकारी जुटा ली गई है न्यायालय में पंचम व्यवहार न्यायाधीश रिया सिंह ने आरोपी की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया वहीं आरोपी के वकील सचिन नायक ने बताया अपने पक्षकार की जमानत के लिए अर्जी लगाई थी साथ ही पुलिस रिमांड बढ़ाए जाने पर भी रोक लगाने की बात कही थी लेकिन न्यायाधीश ने  सारी दलील ख़ारिज कर दी अब आरोपी डॉ से एसआईटी पूछताछ के बाद 17 अप्रैल को आरोपी डॉक्टर को कोर्ट में पेश करेगी। वहीं सरकारी वकील की दलीलों से कोर्ट सहमत हुई।

शासन की ओर से पैरवी कर रहे एडीपीओ संजय रावत ने कहा कि उन्होंने कोर्ट से मांग की थी कि आरोपी कीरिमांड बढ़ाई जाए, ताकि पुलिस और एसआईटी उससे और पूछताछ कर सके। ये मामला राष्ट्रीय नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर से जुड़ा हुआ है। कई देशों में डॉक्टर के होने की बात सामने आई है, इसलिए सभी जगह से सबूत जुटाने हैं। जज ने उनके तर्क पर सहमति देते हुए आरोपी डॉक्टर की रिमांड बढ़ा दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.