शिखर एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले 13 अप्रैल को प्रदेश स्तरीय मुस्लिम युवक,युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का होगा आयोजन | New India Times
शिखर एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले 13 अप्रैल को प्रदेश स्तरीय मुस्लिम युवक,युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का होगा आयोजन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

राजधानी भोपाल के हिन्दी भवन में शिखर एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले प्रदेश स्तरीय 13 अप्रैल 2025 कोसुबह 11बजे मुस्लिम युवक, युवती का परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्रोग्राम के मार्गदर्शक प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी विशेष अतिथि वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा डॉ सनव्वर पटेल होंगे शामिल होंगे। कार्यक्रम के संयोजक हिन्द की स्याही समाचार पत्र के ऑनर मोहम्मद ओवेस ने NIT संवाददाता से बात करते हुये कहा कि कार्यक्रम का उद्देश उन लोगों के लिए अच्छे रिश्तों को तलाश कर एक जगह मिलवाना है। जिस में कुंवारे, तलाकशुदा, बेवा, यतीम लड़के लड़कियों के जो माता पिता अपने बच्चों के लिए अच्छे रिश्ते तलाश कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश में मुस्लिम समाज को मुख्यमंत्री जी के द्वारा कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाना है।साथी ही मध्यप्रदेश के पत्रकार और समाजसेवियों का सम्मान भी अतिथि के सरंक्षण में दिया जाएगा। वही शिखर एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के कोषाध्यक्ष  शबाना खान ने बताया की हमारा उद्देश्य मुस्लिम समाज की महिलाओं को सशक्त बनाना हे ओर इस कार्यक्रम के सहयोग से हम समाज में दहेज प्रथा तलाक़ प्रथा को खत्म करना चाहते हे हम माननीय प्रधानमंत्री ओर मुख्यमंत्री जी द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण के योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाना चाहते हे। उन्होंने आगे बताया कि प्रोग्राम का रजिस्ट्रेशन अभी चालू हे जो इन नंबरों पर  9479903047, 9479903049, 7869131550 काल कर के अधिक जानकारी ले सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article