अरशद आब्दी/सूरज कुमार, झांसी (यूपी), NIT;
झांसी नगर के जनपद सदर बाजार थाना क्षेत्र में झांसी-मऊरानीपुर मार्ग पर एक नवजात शिशु का शव मिला है, जिसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई।
स्थानीय लोगों ने NIT संवाददाता को बताया गया कि नवजात को एक बोलेरो कार सवार फेंककर भागा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को शिशु को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
झांसी जनपद के सदर बाजार थानान्तर्गत चुंगी के नजदीक झांसी-मऊरानीपुर मार्ग पर कुछ लोगों ने देखाकि मऊरानीपुर की ओर जा रही एक बोलेरो कार कुछ फेंक कर बहुत तेजी से भागी है। शक होने पर वहां मौजूद लोगों ने जब वहां जाकर देखा तो नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ था। इसकी सूचना यूपी डायल-100 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
