मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

बकरियों को चराने गए बच्चे चार बच्चे नहाने के लिए गर्र नदी में उतरे जिनमें से तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को थाना सदर बाजार मोहल्ला ममुडी के चार बच्चे बकरियां चराने गए, गर्र नदी में नहाने के लिए चार बच्चे उतरे, बताया जा रहा है एक बच्चे के डूबने पर दूसरे दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया जिसमें तीन बच्चे लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सदर बाजार प्रभारी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने घटना स्थल का निरक्षण किया। गोता खोरों के साथ पुलिस की अन्य टीमों को लगाया गया, कड़ी मेहनत के बाद सोमवार को एक बच्चे का शव मिला और मंगलवार को दो और बच्चों के शव मिल गये।
मृतकों में शाहरुख 12, शोएब 14 और अखलाक 11 के रूप में पहचान हुई।
बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही लोगों का नदी की तरफ जाना शुरू हो गया था, शव मिलने तक परिवार और शुभचिंतक नदी के किनारे डटे रहे।
