कलेक्टर की सदारत में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई आयोजित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कलेक्टर की सदारत में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई आयोजित | New India Times

जिले में आगामी त्यौहारों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश सहित अन्य जिला अधिकारीगण व शांति समिति के सम्माननीय सदस्यगण उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने कहा कि, आगामी त्यौहारों को आपसी सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में मनाये। समिति सदस्यों से अनुरोध किया गया कि, नागरिकों को शांतिपूर्ण रूप से त्यौहार मनाने एवं भाईचारे की भावना, एकता एवं आपसी सामंजस्य के लिए प्रेरित करें। उन्हें जागरूक करें कि, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना देवे व सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, उद्वेलित करने वाली पोस्ट ना करें। ऐसा कोई कृत्य ना हो, जिससे जिले की शांति व कानून व्यवस्था प्रभावित हो।

पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार ने कहा कि शांति भंग एवं अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। सदस्यगण अपने-अपने क्षेत्रों में शांतिपूर्ण रूप से त्यौहार मनाने के लिए नागरिकों को प्रेरित करें। समिति सदस्यों से महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए सुझाव आमंत्रित किये गये। सुझावों में कड़ी निगरानी एवं सुरक्षा के मद्देनजर राजस्व एवं पुलिस अधिकारी क्षेत्रान्तर्गत लगातार भ्रमण एवं मॉनीटरिंग करेंगे। विदित है कि, जिले में माह मार्च, अप्रैल व मई में आगामी त्यौहारों, पर्व पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.