थानाध्यक्ष पसगवां ने खुद झील में कूद अनेकों नवयुवकों की बचाई जान, एक की डूबने से हुई मौत | New India TimesOplus_131072

वी.के. त्रिवेदी , ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

थानाध्यक्ष पसगवां ने खुद झील में कूद अनेकों नवयुवकों की बचाई जान, एक की डूबने से हुई मौत | New India Times

मामला लखीमपुर खीरी जनपद के थाना पसगवां की है, जानकारी के अनुसार थाना पसगवां क्षेत्र के अंतर्गत गांव  खरगापुर अजीतपुर झील में 6 नवयुवक नहाने गये जिनके ड़ूबने की जानकारी पसगवां थानाध्यक्ष रवींद्र सोनकर को हुई, तत्काल हमराहियों के साथ मौके पर पहुचे, कोई गोताखोर न होने पर खुद झील में कूद गये, जिसमें 5 बालकों की जान बचाई जा सकी वहीं एक नवयुवक धमेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गयी जिसका पचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु लखीमपुर भेजा गया। थानाध्यक्ष के इस साहसी कार्य की हर तरफ तारीफ और चर्चा हो रही है। थाना अध्यक्ष पसगवां ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए खाकी की छवि को जनता के रक्षक के रूप में पेश किया। थाना अध्यक्ष पसगवां के इस साहसिक कार्य से लोगों में पुलिस के प्रति काफी हमदर्दी दिखाई दे रही है। लोग थाना अध्यक्ष पसगवां की प्रशंसा करते नहीं थकते दिखाई पड़ रहे हैं। ऐसे थाना अध्यक्ष को दिल से सेल्यूट।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.