मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री डॉ. मनोज माने, रविवार 16/03/2025 को नेपानगर विधानसभा के खकनार मंडल में अल्प प्रवास पर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भेंट की।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने सुबह 11 बजे खकनार कौशल्या वाटिका में युवा मोर्चा के कार्यकार्ताओं से मिले। 11:30 बजे खकनार रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं और पार्टी के पदाधिकारियों से भेंट कर समर्पण निधि मुहिम पर चर्चा की। देापहर 12 बजे ग्राम मांजरोद में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप जाधव के दामाद के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
दोपहर 12:30 बजे ग्राम शेखापुर में खकनार पूर्व मंडल अध्यक्ष निलेश सातारकर के स्वास्थ्य का कुशल क्षेम जानने पहुंचे। ग्राम रगई में बूथ क्रमांक 186 के अध्यक्ष मयूर वाढेकर से मुलाकात की। इस अवसर पर जनपद पंचायत प्रतिनिधि श्री निलेश चौकसे, खकनार मंडल अध्यक्ष श्री महेन्द्र जोगी, दरियापुर मंडल अध्यक्ष श्री गणेश पाटील, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री संजय पाटील, डोईफोडिया मंडल अध्यक्ष श्री संदीप परिहार सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

