अशफाक कायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

सीकर जिला में माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगों द्वारा इफ़्तार पार्टियों का आयोजन का सिलसिला जारी है।
इस सिलसिले के तहत सीकर शहर में आज रविवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सैय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया जिसमें सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी। इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज़ पढ़ी गई।

