इंटरनेट पर फर्जी सामग्री की बढ़ती घटनाओं के बीच गूगल ने ऐसी समाचार साइटों को आगाह करते हुए जारी किया दिशा निर्देश | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;​इंटरनेट पर फर्जी सामग्री की बढ़ती घटनाओं के बीच गूगल ने ऐसी समाचार साइटों को आगाह करते हुए जारी किया दिशा निर्देश | New India Timesइंटरनेट पर फर्जी सामग्री की बढ़ती घटनाओं के बीच गूगल ने ऐसी समाचार साइटों को आगाह करते हुये कहा है कि अपने स्वामित्व, प्रमुख उद्देश्य, देश की जानकारी छिपाने वाली और प्रयोगकर्ताओं को गुमराह करने वाली साइटों को वह अपने न्यूज इंडेक्स से हटा देगी। 

इस बारे में जारी नए दिशा-निर्देशों में प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कम्पनी ने कहा कि वह दुनिया की सभी खबरों को संगठित कर उसे पाठकों को उपलब्ध कराना चाहती है। कम्पनी ने कहा कि उसका मकसद उपयोगी और समय पर समाचार सूचनाएं पाने के इच्छुक लोगों को सर्वश्रेष्ठ अनुभव उपलब्ध कराना है। 
 गूगल न्यूज पर शामिल साइटों को अपने स्वामित्व और प्राथमिक मकसद के बारे में सूचनाओं को छिपाना नहीं चाहिए और ना ही प्रयोगकर्ताओं को गुमराह करने वाली जानकारी देनी चाहिए। 

गूगल ने कहा कि मूल रिपोर्टिंग और स्पष्टता गूगल न्यूज इंडेक्स में शामिल होने के लिए महत्वपूर्ण तत्व है। इसके अलावा वेबसाइटों द्वारा समाचार छापते वक्त डेटलाइन और बाइलाइन भी दी जानी चाहिए। दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि न्यूज पेज पर विज्ञापन और अन्य पेड प्रचार सामग्रियां आपकी सामग्री से अधिक नहीं हो सकती। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article