अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:
भोपाल के वीआईपी रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेज़ी से वारयल हो रहा है। जिस में एक युवक एक युवती को बीच सड़क पर थप्पड़ मारते हुए नज़र आ रहा है। बताया जा रहा है कि जिस लड़की के साथ यह घटना घटित हुई है वह युवक के साथ रिलेशन में होते हुए दूसरे युवक के साथ नजर आयी थी जिसके चलते मार पीट हुई है। वीडियो में युवक युवती के साथ गाली-गलौच कर तलवार लहराते हुऐ जान से मारने की धमकी दे रहा है। वहीं लड़की ने साथ घूमने आये युवक को अपना भाई बता रही है। आसपास के लोग तमाशा देखते रहे लेकिन कोई भी युवती को बचाने नहीं आया।

