खाण्डल की कप्तानी में आरयू वेटलिफ्टिंग टीम रवाना  | New India Times

Edited by Abrar Ahmed khan; जयपुर, NIT; ​
खाण्डल की कप्तानी में आरयू वेटलिफ्टिंग टीम रवाना  | New India Timesराजस्थान यूनिवर्सिटी की वेटलिफ्टिंग और बेस्ट फिजिक टीम चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, मोहाली में 20 से 23 दिसंबर तक होने वाली आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए रवाना हो गई है। राजस्थान यूनिवर्सिटी से आठ खिलाड़ियों की टीम में सात वेटलिफ्टर और एक बॉडी बिल्डर का चयन किया गया है। टीम कोच के रूप में नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट श्री अमित शर्मा को बनाया गया है। श्री अमित शर्मा वर्तमान में डाक विभाग में डाक सहायक के पद पर राजस्थान परिमण्डल जयपुर कार्यालय में कार्यरत है और चौगान स्टेडियम में एन. आई.एस. वेटलिफ्टिंग कोच श्री मदनलाल शर्मा के अंडरटेकिंग में प्रैक्टिस कर रहे हैं। टीम कोच श्री अमित शर्मा ने बताया कि अनुज खाण्डल को वरिष्ठता के आधार पर कैप्टेन बनाया गया है।

टीम :- 

पवन शर्मा, गोपाल सिंह, लक्ष्य मीणा, नरेंद्र सिंह, अनुज खाण्डल, अनिल कुमार, पंकज यादव , रितेश सैनी (बॉडी बिल्डर), मेनेजर श्री रामेश्वर लाल मीणा, कोच श्री अमित शर्मा। 

श्री गणेश कटारिया रेफरी नियुक्त 

मोहाली में होने वाली आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए आई.डब्ल्यू.एफ. ने क्लास वन रेफरी श्री गणेश कटारिया का चयन किया है। कटारिया राजस्थान से एक मात्र वेटलिफ्टिंग रेफरी हैं जो इस प्रतियोगिता में निर्णायक की मुख्य भूमिका निभाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article