वर्ष का प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत 8 मार्च को होगा, जिला जज ने किया अनुमंडल के लिए दो बेंच का गठन | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

वर्ष का प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत 8 मार्च को होगा, जिला जज ने किया अनुमंडल के लिए दो बेंच का गठन | New India Times

वर्ष का प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत 8 मार्च को को होगा। इसके लिए जिला जज ने कहलगांव अनुमंडल के लिए दो बेंच का गठन किया है। अवर न्यायाधीश सह प्राधिकार की अध्यक्षा शिल्पा प्रशांत मिश्रा ने बैंकरों के साथ बैठक की। बैठक में सभी बैंक के सभी शाखा प्रबंधक और बीएसएनएल के पदाधिकारी मौजूद थे।

लोक अदालत में आम जन मानस के बैंक लोन सहित अन्य पूर्व विवादों, वादों का निपटारा होगा। इसके लिए अब तक 7500 नोटिसों का तामीला भी किया जा चुका है। पंचायत स्तर पर पारा लीगल वालंटियर इसके लिए प्रचार कर रहे हैं। लोगों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क भी खोला गया है।

प्राधिकार की अवर न्यायाधीश श्रीमती मिश्रा और सचिव सह मुंसिफ नीलम कुमारी ने बैंकरों से मामलें के निष्पादन में लचीला रुख अपनाते हुए अधिक से अधिक मामलों में निष्पादन का निर्देश दिया है।

अध्यक्ष श्रीमती मिश्रा ने पोस्ट लिटिगेशन और न्यायालय में लंबित मनी सूट के निपटारे हेतु विशेष निर्देश दिया है।

हर बार की भांति इस बार भी बेहतर काम करने वाले बैंकरों को जन सेवा कार्य के प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।

शाम 4 बजे से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित भी किया जायेगा।

बैठक की समाप्ति के उपरांत धन्यवाद ज्ञापन प्राधिकार के मनीष पांडेय ने दिया ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.