पीएम श्री विद्यालय की छात्राओं ने नवोदय विद्यालय का भ्रमण कर सीखे नए सबक़ | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पीएम श्री विद्यालय की छात्राओं ने नवोदय विद्यालय का भ्रमण कर सीखे नए सबक़ | New India Times

पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बाड़ा हैदरशाह की 35 छात्राओं ने आज नवोदय विद्यालय धौलपुर के कार्य संचालन एवं शैक्षणिक व्यवस्था को जानने के लिए ट्यूनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत नवोदय विद्यालय धौलपुर का भ्रमण किया। इस अवसर पर प्राचार्य नरेश कुमार जैन, उपप्राचार्य कविता मीणा, व्याख्याता लोकेंद्र श्रोत्रिय, शिक्षिका शालिनी जैन, राहुल त्यागी तथा देवांश डंडोतिया छात्राओं के दल के साथ उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में दल ने नवोदय विद्यालय की शैक्षिक क्रियाकलाप, स्वच्छता कक्षाओं की व्यवस्था तथा विद्यालय में पुस्तकालय और कंप्यूटर लैब का अवलोकन किया, प्राइम मिनिस्टर स्कूल राइजिंग प्रोग्राम के तहत पीएम श्री विद्यालय एक दूसरे से कुछ अच्छा करने और सीखने के लिए ट्यूनिंग ऑफ स्कूल के अंतर्गत छात्रों एवं शिक्षकों का स्कूलों का भ्रमण कराया जाता है। छात्राओं ने नवोदय विद्यालय की बेहतर व्यवस्थाओं को देखा और उन्हें अपने विद्यालय में लागू करने के लिए प्रयास करने तथा विद्यालय को स्वच्छ और अधिक ज्ञानवर्धक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए नवोदय विद्यालय की बारीकियां सीखीं। व्याख्याता लोकेंद्र श्रोत्रिय ने बताया कि इस सत्र में इससे पूर्व केंद्रीय विद्यालय का अवलोकन किया गया तथा वहां की कई अच्छी बातों को विद्यालय में अप्लाई किया है। इसी तरह नवोदय विद्यालय से भी हमें कई अच्छी जानकारियां और व्यवस्थाएं मिली हैं जिन्हें हम अपने स्कूल में लागू करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम प्रभारी राहुल त्यागी ने इस अवसर पर कहा कि ट्यूनिंग आफ स्कूल कार्यक्रम एक दूसरे स्कूल के बेहतर व्यवस्थाओं को समझने का एक अच्छा प्लेटफार्म है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.