अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 पर मेडिकल कॉलेज दतिया में वॉकथॉन रन फॉर शक्ति का आयोजन | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 पर मेडिकल कॉलेज दतिया में वॉकथॉन रन फॉर शक्ति का आयोजन | New India Times

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के उपलक्ष्य में मेडिकल कॉलेज दतिया में एक भव्य वॉकथॉन रन फॉर शक्ति का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 8 मार्च 2025 को प्रातः 7 बजे आयोजित होगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं का सम्मान, लैंगिक समानता को प्रोत्साहन, और महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस वॉकथॉन का आयोजन मेडिकल डीन डॉ. दीपक सिंह मरावी के मार्गदर्शन में  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) दतिया एवं मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन दतिया द्वारा किया जा रहा है। वॉकथॉन 2025 रन फॉर शक्ति के आयोजन अधिकारी डॉ प्रशांत हरित एवं सह आयोजक डॉ श्वेता यादव ने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों, छात्र-छात्राएं एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.