खेलों के आयोजनों से मजबूत होगा देशी विदेशी निवेश सेक्टर: रक्षा खडसे | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

खेलों के आयोजनों से मजबूत होगा देशी विदेशी निवेश सेक्टर: रक्षा खडसे | New India Times

क्रिकेट हॉकी इन वैश्विक खेलों के साथ साथ अन्य क्रीड़ा प्रकारों के कारण दो देशों के बीच व्यापारी संबंधों को मजबूती मिलती है। ऑस्ट्रेलिया का खेल का अपना महान इतिहास है इसमें भारत भी पीछे नहीं है। खेल इन दोनों देशों को जोड़ते हैं, ऐसा प्रतिपादन खेल मंत्री रक्षा खडसे ने किया है। गुजरात GIFT CITY में India – Australia Sport का खडसे ने उद्घाटन किया। अपने भाषण में कहा कि मुझे विश्वास है ऐसे साथ सहयोग से खेल संस्कृती का विकास होगा। खेल मंत्रालय की ओर से TOPS Fit India और ASMITA प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है। खडसे ने 2036 में होने वाले ओलंपिक गेम्स को लेकर भारत में चल रही तैयारियों का पक्ष रखा।
खेल में पिछड़ा महाराष्ट्र: 2036 के ओलंपिक गेम्स के लिए महाराष्ट्र कहां है इसके बारे में महाराष्ट्र सरकार को वर्तमान बजट सत्र में बताना चाहिए। महाराष्ट्र के कुल 410 में से 300 ब्लॉक स्तर के शहरों में महज 5 एकड़ जमीन पर बनने वाला एक भी छोटा सा स्टेडियम ज़मीन पर मौजूद नहीं है। दही हांडी को खेल श्रेणी में शामिल करने का एकनाथ शिंदे सरकार का वादा सफेद झूठ निकला। खेल क्षेत्र में महाराष्ट्र के बच्चों का भविष्य अंधेरे में धकेल दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.