अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड पर महिला मित्र के साथ चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करने वालों को भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। साथ ही साथ वाहन चालक का लाइसेंस निरस्त करने के लिए पुलिस द्वारा परिवहन विभाग को पत्र लिखा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 01/03/2025 आवेदक मनीष ललवानी ने थाना में आकर मोटर साइकिल क्र. MP04-ZQ-1643 के चालक द्वारा अपने वाहन को वीआईपी रोड पर अत्यंत तेज गति से खतरनाक ढंग से लहराते हुए चलाने तथा पीछे बैठी महिला साथी तथा पुरूष द्वारा चलती गाड़ी से अश्लील इशारे कर अन्य चालकों की जान जोखिम में डालना की शिकायत किया। जिस पर से थाना कोहेफिजा में वाहन चालक तथा उसके साथियों के विरूद्ध अपराध क्र 114/25 धारा 281, 125, 296, 3(5) बीएनएस व 184 मो.व्ही. एक्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है उक्त मोटर बाइक स्टंट के वीडियो को देखते हुए पुलिस उपायुक्त जोन -03 श्री रियाज इकबाल एवं श्री अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन -03 श्रीमती शालिनी दीक्षित द्वारा वीआईपी रोड पर स्टंट करने वाले वाहन चालक के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशीत किया गया था जिसके पालन में श्रीमान एसीपी महोदय अनिल वाजपई के मार्गदर्शन में थाना कोहेफिजा स्टाफ तथा ट्राफिक पुलिस भोपाल द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए व्हीआईपी रोड पर चलती गाडी पर स्टंट करने वाले आरोपी वाहन चालक रितिक यदुवंशी एवं सुमित कुमार से वाहन जप्त कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं वाहन चालक का लायसेंस निरस्तीकरण कार्यवाही हेतु परिवहन विभाग को पत्र लिखा गया है। फिलहाल आरोपितों की महिला साथी की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी –01.रितिक यदुवंशी पिता अजब सिंह उम्र 24 साल पता- पदमनाम नगर ओल्ड सुभाष नगर ऐशबाग भोपाल ,02.सुमित कुमार पिता नैनीराम उम्र 25 साल पता -पदमनाम नगर ओल्ड सुभाष नगर ऐशबाग भोपाल
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजेन्द्र मर्सकोले, उनि राम दास कौशल (ट्राफिक थाना), उनि.बाना सिंह पवार, सउनि. अन्तराम यादव, सउनि खुमान सिंह, आऱ 3260 नवीन (ट्राफिक थाना), आऱ 1499 प्रदीप कौशल (ट्राफिक थाना) की सराहनीय भूमिका रही।

