अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:
भागलपुर जिले के कहलगांव शहर के सीकडगढ टोला, वार्ड नंबर 7 स्थित मनोज कुमार सरसहाय के घर में कीमती जेवरात, इनवर्टर, बैट्री, टेबल फैन, सिलाई मशीन पीतल एवं स्टील के विभिन्न बरतन, अटैची, कीमती कपड़े आदि कुल लाखों रुपए का घर का सारा सामान चोरों ने चोरी करके निकल गया। इस संबंध में घर मालीक श्री सरसहाय ने कहा कि, मैं जब कोलकाता से आज पहुंचा, तो देखा की घर का दरवाज़ा टूटा हुआ है । घर प्रवेश किया तो देखा की घर का सारा सामन बिखरा पड़ा हुआ है। मामले को लेकर के उन्होंने का कहलगांव थाना में आवेदन दिया है।
आपको बताते चले कि, शहर में इन दिनों चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है। शहर में काईम का ग्राफ बढ़ा है । चोरों को किसी भी तरह का पुलिस का डर या खौफ नहीं है। इस तरह की घटनाएं होना अब आम बात हो गई। मामले को लेकर के श्री सरसहाय ने इस पर करवाई की मांग की है । देखने वाली बात होगी कि, क्या करवाई हो पाती है। इस संबंध में कहलगांव थाना प्रभारी से संपर्क किया तो संपर्क नहीं हो पाया।

